Khagaria News: स्कूली बच्चें ने निकाली शिव आराधना रैली
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के बचपन प्ले स्कूल में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए आकर्षक रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक बोल बम, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सावन महोत्सव के दौरान बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराने का विशेष प्रयास किया गया। बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को विशेष रूप से सजाया गया था। रैली के बाद बच्चों ने शिवलिंग पर पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से अच्छे संस्कार, सद्बुद्धि, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा। यह भी पढ़ें- बच्चों ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.