खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सोशल मीडिया पर एक बालक का पाकिस्तानी ड्रेस एवं झंडे के साथ एआई तस्वीर वायरल होने के पर बेलदौर पुलिस हरकत में आई एवं इस मामले में कार्रवाई कर बालक के पिता को हिरासत में लेकर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक डुमरी गांव के मोहम्मद साजन के अकाउंट से उसके पुत्र का एआई से बने फोटो पाकिस्तानी झंडे एवं ड्रेस के साथ मंगलवार की सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसकी हिन्दुस्तान पुष्टि नहंी करता है। वही इसकी भनक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालक के पिता मोहम्मद साजन को डुमरी गांव से हिरासत में लेकर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए पिता के मुताबिक उसके नाबालिग पुत्र के द्वारा उसके एकाउंट से एआई से तैयार फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इधर थानाध्यक्ष अजीत...