खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता संयुक्त कृषि भवन परिसर स्थित जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला सहित अन्य कार्यालयों का मंगलवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक (रसायन) ने डीएम को जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला में मिट्टी के 12 मानकों की जांच की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसमें पीएच, ईसी, ओसी, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, सल्फर, आयरन, बोरॉन, मैग्नीशियम, कॉपर एवं जिंक आदि की जाँच शामिल है। साथ ही, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिट्टी के नमूनों के संग्रहण, प्रयोगशाला में नमूनों की प्राप्ति तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में कुल चार फसलों के लिए उर्वरक की अनुशंसित मात्रा अंकित की जाती है। इसके अतिरिक्त किसान अ...