खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता में शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ खगड़िया के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन और संघ के सदस्यों द्वारा सीख की उड़ान पुस्तक का विमोचन किया गया। बताया गया कि यह एक प्रेरक प्रसंग वाली बाल कहानियों और कविताओं का संकलन है। इसके संपादक राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षिका मधु कुमारी विद्यार्थी है। इस मौके पर प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार, डॉ दिनेश कुमार सिंह, प्रधान सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष निलेश कुमार रंजन, प्रधान शिक्षिका ऋचा भारती, रणजीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...