खगडि़या, अगस्त 1 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम व बेलदौर अंचल में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में 11 मामलों का निष्पादन किया गया। चौथम अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी रविराज एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित छह पुराने एवं एक नए मामले सहित कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की उपस्थिति में छह मामलों का आपसी सुनवाई के बाद निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामले में आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी रविराज एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दोनों पक्षों को दिए गए निर्णय का पालन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: जनता दरबार में तीन मामला दर्ज हुआ थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी पक्...