Khagaria News: सीएनजी से लदे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरातफरी
खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: खगड़िया : सीएनजी से लदे ट्रक से हुआ गैस रिसाव, अफरातफरी कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के बलुआही बस स्टैंड के निकट एनएच 31 पर सोमवार की सुबह सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस का रिसाव होते ही आसपास अफरातफरी मच गई। आसपास उजला धुंआ दिखाई देने लगा। ट्रक से निकलते धुंआ को देखकर उसके चालक भाग खड़े हुए। एनएच पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इसके ट्रक के चालक ने ही तत्परता दिखाते हुए सिलिंडर से निकल रहे धुएं को बंद कर स्थिति पर काबू पाया। ट्रक से धुंआ निकलने की सूचना पर दमकल की टीम भी घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक धुंआ पर काबू पा लिया गया था। घटना का जायजा लेने के बाद दमकल की टीम लौट गई। तत्पश्चात एनएच पर आवागमन सामान्य हो हुआ। इधर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.