खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया के सिविल सर्जन डॉ. रमेंद्र कुमार ने सोमवार को चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को पूजा के दौरान भी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएस डॉ. रमेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान भी अस्पताल में मरीजों का आना जारी रहेगा। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- Hajipur Ne...