खगडि़या, सितम्बर 7 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या-33 अंतर्गत कोशी कॉलेज परिसर में लगभग 10 लाख 53 हजार की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार को किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: नगर सभापति अर्चना कुमारी ने 12.79 लाख की लागत से नवनिर्मित नाला का किया उद्घाटनउद्घाटन समारोह उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण सार...