Khagaria News: सात सूत्री मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को भूख हड़ताल करेगी रेल संघर्ष समिति
खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनडीहा गांव स्थित सीताराम यादव के आवास पर रविवार को रेल संघर्ष समिति की बैठक में सात सूत्री मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व में हुई बैठकों के निर्णयों की समीक्षा की गई और आगामी 2 अक्टूबर को प्रस्तावित एक दिवसीय भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पसराहा स्टेशन से जुड़ी सात सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन रेल प्रशासन ने अब तक एक भी मांग को पूरी नहीं की है। रेल विभाग के इस उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में ही गांधी जयंती के अवसर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। जिसके माध्यम से भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.