खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। जहां सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का अब अवधि विस्तार किया गया है। वहीं इससे पहले भी खगड़िया रुट की कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि विस्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल (दौरम मधेपुरा-बनमनखी के रास्ते) चलने वाली ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई है। गाड़ी सं. 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलाएगी। वहीं गाड़ी सं. 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल अगले तीन अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद से पटना नई स्पेशल ट्...