खगडि़या, अक्टूबर 10 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, स्थानीय मछलियों के संरक्षण और उत्पादन में वृद्धि के लिए 11,645 हेक्टेयर आर्द्रभूमि को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जिले में समेकित मत्स्य विकास-सह-मत्स्य मिशन के अंतर्गत उपयुक्त आर्द्रभूमि एवं नदीय क्षेत्र को चिह्नित कर मत्स्य क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, मत्स्य निदेशालय के निदेशक मत्स्य तुषार सिंगला ने विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया है। मत्स्य निदेशक की ओर से सात अक्टूबर को जारी पत्र में सात दिनों के भीतर स्पष्ट कार्य योजना तैयार कर उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि योजना की स्वीकृति के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके...