खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: महेशखूंट, एक प्रतिनिधि डीएवी. पब्लिक स्कूल, महेशखूंट में रविवार को अलंकरण समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय के नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बैज एवं सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री हिमांशु नारायण ने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों के कंधों पर सजने वाले बैज और सैश केवल अधिकार के प्रतीक नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन, सेवा, सत्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के प्रतीक हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से श्रेष्ठ आचरण एवं सकारात्मक नेतृत्व का परिचय देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व दूसरों पर शासन करने में नहीं, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने और दूस...