खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता निवर्तमान सीओ सुमित कुमार, सुदीन यादव को अंचलकर्मियों ने मंगलवार को एक सादा समारोह कर विदाई दी। समारोह का आयोजन आईटी भवन में संध्या में की गई। जानकारी के मुताबिक नव पदस्थापित सीओ का चयन डीएसपी पद पर हो गई थी। वे इस सेवा से मुक्त हो नए सेवा में योगदान देने के लिए प्रस्थान कर गए। वे लगभग एक माह तक अंचल कार्यालय में सीओ के रूप में अपनी सेवाएँ दी। इस समारोह में अंचल कर्मियों ने सीओ को फुल माला पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर विदा किया। समारोह में आरओ सत्यनारायण झा, राजस्व कर्मचारी गोपाल कृष्ण मिश्र, गिरीश कुमार, संभावन कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार, संजीत कुमार, डाटा ऑपरेटर मोहम्मद तौफीक, विकास कुमार, अंचल अमीन अविनाश कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार के अलावा अन्य अ...