खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त करना जरूरी है। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने रविवार को जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत बछौता पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस पर कही। इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य लोगों और पंचायतवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बस्तौल में पंचायत विकास दिवस पर ग्रामसभापंचायत विकास दिवस डीएम ने पंचायत में शिक्षा के स्तर को सुधारने और उसकी गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक मातृ समूह (माताओं का समूह) के गठन की अपील की, जो स्थानीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर नजर रखेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हु...