खगडि़या, अगस्त 13 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता नगर पंचायत के पांच प्रमुख समस्याओं के सभाधान के मांगों के समर्थन में किए जा रहे हवन यज्ञ पांचवें दिन भी जारी रहा। उल्लेखनीय है कि गत 8 अगस्त को 121 कन्याओं के सहयोग से कलश यात्रा निकालकर हवन यज्ञ की शुरुआत गांधी इंटर हाईस्कूल के प्रांगण में निर्मित बजरंग बली मंदिर में की गई। इसका समापन समस्या समाधान का ठोस आश्वासन सक्षम अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिलने के बाद ही की जाएगी। बुधवार तक समस्या समाधान के लिए यज्ञ के आयोजकों से किसी अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधियों के द्वारा वार्ता नहीं किए जाने की खबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...