खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब ढाई घंटे देरी से पहंुची। जबकि 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने दो घंटे विलंब से चली। वही 15656 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने घंटे विलंब से चली। साथ ही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब एक घंटे लेट पहंुची। जबकि 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। इसके अलावा 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...