खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से चली। वही 15532 डाउन अमृतसर-सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस करीब आधे घंटे लेट चली। वहीं 12505 कामख्या-आनंदविहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से पहंुची। जबकि 13247 अप कामख्या-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची, यात्री रहे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...