खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के सन्हौली मोहल्ले में रविवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला मुर्छित हो गई। महिला की पहचान राजेश यादव की पत्नी गाना देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह घर के मुख्य गेट में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। गेट के संपर्क में आते ही गाना देवी मुर्छित हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...