खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कर्मियों का पदस्थापन किया है।

कर्मियों की तैनाती अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन ड्रेसर समेत छह तकनीकी कर्मियों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल में तीन ड्रेसर, दो ईसीजी टेक्नीशियन और एक एक्स-रे टेक्नीशियन का पदस्थापन किया गया है। इन कर्मियों के पदस्थापन से अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। खासकर दुर्घटना एवं आपात स्थिति में आने वाले मरीजों की ड्रेसिंग तथा जांच की सुविधा में सुधार होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवा में सुधार अस्पताल में ड्रेसर की तैनाती से जख्मी मरीजों की ...