खगडि़या, नवम्बर 7 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के अगुवानी महेशखूंट मुख्य सड़क स्थित देवरी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर आक्रोषित ग्रामीणों ने वृद्ध के शव के साथ सड़क जाम कर दिया। सड़क के जाम होते ही इस सड़क से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृत वृद्ध देवरी गांव निवासी फागु सिंह का 65 वर्षीय लखन सिंह बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत गुरुवार की शाम लखन सिंह अपने बासा से अगुवानी महेशखुट सड़क से अपना घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक से ठोकर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बाइक चालक अपनी बाइक लेकर मौक़े का लाभ लेकर फरार हो गया। इधर घटना बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल क़ो इलाज के लिये रेफरल अस्पताल गोगरी ...