खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: बेलदौर, एक प्रतिनिधि बेलदौर प्रखंड के कैंजरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की टोलियां कथा स्थल पर पहुंचने लगीं और देर शाम तक पूरा यज्ञ परिसर राधे-राधे एवं जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से गूंजता रहा। कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जहां कैंजरी पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों ने पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान किया। वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक प्रमोद व्यास जी महाराज ने अपने मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में डुबो दिया। उन्होंने कहा...