खगडि़या, अक्टूबर 8 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता बाजार की मूल समस्या की पूर्ति के लिए बाजार के फुटकर दुकानदार एकजुट हुए। इन समस्या क़ो दूर करने के लिए बाजार के फुटकर दुकानदार व नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थल चयन व सब्जी मंडी निर्माण सहित बाजार की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और राहगीर पहुंचते हैं, लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदार विनय कुमार, दीपक कुमार, लखनलाल कुमार आदि ने कहा कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था समय की सबसे बड़ी जरूरत है। महिलाओं, बुजुर्गों...