खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पोखर सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या-03 अंतर्गत शेखपुरा के लोगों को करीब 16 लाख 36 हजार की महत्वपूर्ण विकास योजना की सौगात मिली। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नवनिर्मित आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह योजना शेखपुरा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग खराब सड़क एवं जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल ...