खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत ब्रह्मा इंटर विद्यालय में पशुपालकों की सुविधा एवं पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु बुधवार को पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 235 पशुपालक ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर के दौरान 526 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से बीमार एवं प्रभावित पशुओं का समुचित उपचार किया गया। साथ ही, पशुओं को टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इससे पहले शिविर का उद्घाटन पिपरा पंचायत की मुखिया रीना, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह सहित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कियाशिविर में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के महत्व, नियमित देखभाल, एवं समय-समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया ताकि वे अपने पशुओं को स्...