खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली में बुधवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की मुखिया डॉ पार्वती कुमारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रसोइयों का पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन करना था। आयोजित बैठक में मुखिया पार्वती कुमारी, डॉ. दीपक कुमार, उपमुखिया विनय कुमार, पंचायत समिति सदस्य मंजू कुमारी, वार्ड सदस्य अरुण प्रसाद, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, विद्यालय प्रतिनिधि तथा समाजसेवी सुमन कुमार सौरभ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया संपन्न कराने पर सहमति जताई। यह ...