खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षा अधिकारी स्तर से अमान्य प्रमाण पत्र पर बहाल हुए दो शिक्षकों पर कार्रवाई की है। जिससे ऐसे सर्टिफिकेट पर अब भी वेतन उठा रहे शिक्षकों के बीच हड़कंप का माहौल है। हालांकि इंटरमीडिएट के अमान्य सर्टिफिकेट पर नियोजित शिक्षक अब विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं। फिर भी बर्खास्तगी की कार्रवाई सीधे नहीं कर निलंबन की कार्रवाई ही हुई है। बता दें कि स्थापना डीपीओ ने 31 जुलाई को पत्र जारी कर मिडिल स्कूल, श्री शिरनिया गोगरी के विशिष्ट शिक्षक ललन कुमार व कन्या मिडिल स्कूल सैदपुर मानसी के विशिष्ट शिक्षक विनय कुमार को निलंबित किया है। इन दोनों शिक्षकों को जांच के लिए बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में नव भारत शिक्षा परिषद डिग्री पर दो दर्जन से अधिक शिक्षक हैं अब भी हैं कार्यरत जिसमें उनके...