खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को जिले में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। यह पहल जिला प्रशासन ने की है। डीएम ने निर्देश पर डीईओ ने स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक गतिविधि व शिक्षा में सुधार के लिए कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आम लोगों व अभिभावकों से राय मांगी है। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सोमवार को बताया कि डीएम के निर्देश पर आम जनता व अभिभावकों से राय लेकर बेहतर शैक्षणिक गतिविधि करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए लोगों से जिला प्रशासन के लाइव सोशल मिडिया पर शिक्षकों का नाम व स्कूल का नाम मांगा है। यह भी पढ़ें- Teachers Day Speech: गुरु के सम्मान में बोलें ये दमदार बातें, शानदार स्पीच से जीत लें हर किसी का दिल ताकि वैसे बेहतर क...