खगडि़या, जुलाई 10 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि शिक्षकों की कई समस्याएं है। जिसको लेकर शिक्षक परेशान रहते हैं, लेकिन उन्हें समुचित जानकारी नहीं मिल पा रही है। ना ही ऐसा कोई स्थान या ऑफिस है। जहां शिक्षकों को उनकी समस्याओं को लेकर सही जानकारी दी जा सके। यह बातें शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कई केटेगरियों में बांट दी गई है। इन सभी शिक्षकों का वेतन भी अलग-अलग है। जिसका भुगतान भी अलग-अलग तरीके से होता है। कई बार कुछ शिक्षकों को आवंटन के अभाव में वेतन नहीं मिलता है तब शिक्षकों को सही जानकारी भी नहीं दी जाती है। प्रखंड अध्यक्ष ने मांग की विभाग के अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन...