खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी, बेलदौर व परबत्ता थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर लगभग साढ़े चार किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में परबत्ता में पिता व पुत्र के पास मिला 420 ग्राम व बेलदौर में ढाई व मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया से डेढ़ किलोग्राम गांजा पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को एकनिया गांव में छापेमारी कर डेढ़ किलोग्राम गंाजा के साथ राजाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने तीन दिन पहले भी इस गांव से चार किलोग्राम गांजा बरामदगी में सफल रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया :छापेमारी में ढ़ाई किलो गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार पिछले तीन दिनों में पुलिस की यह दूसरी सफलता है। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुम...