खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया नगर के लिए मंगलवार का दिन विकास के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन बन गया। वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे शहर को स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत बुडको द्वारा लगभग 4.50 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक बबलू कुमार मंडल एवं नगर सभापति अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। बताया जा रहा है कि यह महत्वाकांक्षी नाला आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) से क्लेक्ट्रेट होते हुए परमानंदपुर के रास्ते मालती धार तक बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शेखपुरा में 20.41 लाख की सड़क एवं आरसीसी नाला का शिलान्यासजलनिकासी परियोजना की महत्वता इस परियोजना को खगड़िया शहर की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करन...