खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में बुडको द्वारा निर्माणाधीन नाला को लेकर प्रशासनिक जांच तेज का दि या गया है। गुणवत्ता एवं तकनीकी प्रक्रिया को लेकर उठी शिकायतों के बाद बुधवार को सदर एसडीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने दोनों निर्माणाधीन नालों का स्थल निरीक्षण किया।

स्थल निरीक्षण बुडको के पीडी, एई, जेई एवं संबंधित संवेदक भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सिन्धु कमल तथा नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा भी अधिकारियों के साथ स्थल पर उपस्थित रहे। टीम ने निर्माणाधीन नाले की वास्तविक स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की। स्थल निरीक्षण के दौरान नाले के लेवल, एलाइनमेंट, ढलान, गहराई, चौड़ाई एवं निर...