खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति देते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अलग-अलग वार्डों में सड़क एवं नाला निर्माण से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन के साथ-साथ जलनिकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 28 के कामास्थान क्षेत्र में 25 लाख 65 हजार 800 रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या चार के शेखपुरा क्षेत्र में 20 लाख 41 हजार 394 रुपए की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य शामिल है। दोनों योजनाओं के उद्घाटन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। शहर के कामास्थान ...