खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से झूलता हुआ मिला। मृत युवक की पहचान महेश पासवान के पुत्र 24 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। हालांकि घटना के कारणों का पता स्पष्ट नहीं चल पाया है। इधर परिजनों ने मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम से ही वह घर के लोगों केा नहंी दिख रहा था। जब खोजबीन शुरु की तो देखा कि घर में फंासी का फंदा से वह झूल रहा है। यह भी पढ़ें- Motihari News: संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद इसके बाद उसे जब उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता था। घर का लोग समझ रहे थे कि वह काम कर...