खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि जिले में शहर स्थित चयनित प्लस टू स्कूल मथुरापुर में जिले के कमजोर स्टूडेंट्स को और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर संकल्प संध्या कार्यक्रम के तहत इवनिंग क्लास की शुरुआत हुई। इसके तहत पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूबे के हर जिले में चयनित एक-एक स्कूल में संध्या क्लास चलेगी। बता दें कि इस योजना के लिए जिले के प्लस टू स्कूल मथुरापुर को चयनित किया गया है। यहां जिले के विद्यार्थियों को स्कूल टाइम के बाद शाम पांच से सात बजे तक अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी और बेहतर हो सके। इधर सदर विधायक बबलू मंडल, डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड, पूर्व मुखिया सह जदयू नेता अशोक सिंह ने मंगलवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सदर विधायक बबलू मंडल ने कहा कि सूबे में शिक्षा के क्षेत्र...