खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर से लेकर गांव तक मिठाईयों की दुकानें खुली हैं। कहीं पूरी तरह से साफ सफाई दुकानो में दिखती है तो कहीं दुकान व परिसर में गंदगी। ऐसे दुकानो में भी लोग मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थ लेते हैं। जो लोगों के सेहत पर प्रतिकूल असर पर डालती है। हालांकि प्रशाासनिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच अभियान नहीं चलाया जाता है। रविवार को हिन्दुस्तान की टीम ने शहर से लेकर कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के मिठाई दुकानों की भी पड़ताल की ऐसे में शहर में तो स्थिति बेहतर थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के प्रखंड मुख्यालय अथवा अन्य बाजारों में गंदगी स्पष्ट रूप से दिख रही थी हालांकि शहर से लेकर गावं तक एक बात सामान्य थी कि शीशे के बॉक्स में मिठाई को सैंपल केलिए रखा गया था , लेकिन स्टॉक प्वाइंट की स्थिति अच्छी नही...