खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने अवैध आग्येनास्त्र के साथ वीडियो वायरल मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी सुचित मुखिया के पुत्र गौरव कुमार एवं वार्ड नंबर 10 बेलदारी टोला निवासी स्वर्गीय रामविलास महतों के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में वायरल तस्वीर का सत्यापन कर एसआई अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर इसकी जांच की जिम्मेवारी एसआई विकास कुमार को सौंपी गई थीं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- खगड़िया: शस्त्र के साथ वीडियो वायरल मामले में दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...