Khagaria News: शराब बरामदगी मामले में सात नामजद सहित अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज
खगडि़या, नवम्बर 30 -- ट्रक से शराब बरामद, सात लोग नामजद Khagaria News: बेलदौर,एक संवाददाता बेलदौर-पनशलवा पीडब्ल्यूडी सड़क पर सड़कपुर पुलिया के समीप परती पड़े खेत में खड़ी शराब लदे ट्रक बरामदगी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में इलाके के सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अज्ञात ट्रक मालिक एवं चालक, शराब तस्करी में रेकी के लिए इस्तेमाल की जा रही बाइक के मालिक तथा तीन-चार अज्ञात कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 400/2026 दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने छापेमारी दल में शामिल एसआई उमेश प्रसाद यादव के लिखित आवेदन पर नगर पंचायत बेलदौर निवासी गोरख शर्मा, उसके पुत्र चंदन कुमार शर्मा, दामोदर शर्मा के पुत्र ललन शर्मा, उपेंद्र महतो के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.