खगडि़या, अक्टूबर 16 -- नाव परिचालन में सुरक्षा नियमों पर जोर Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि वैशाली जिले के राघोपुर स्थित रामपुर श्यामचंद पंचायत के समीप गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत की घटना बाद नदी किनारे बसे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए डीएम विक्रम विरकर के निर्देश पर परबत्ता प्रखंड प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में नौका चालकों, आपदा मित्रों व आम लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाव परिचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने व संभावित दुर्घटनाओं को रोकने पर बल दिया गया। बैठक में बीडीओ संतोष कुमार पंडित, सीओ हरिनाथ राम व अपर थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इधर बीडीओ ...