खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के माधवपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में ग्रामीण सड़क पर वृक्ष गिरने से उस वार्ड के लोगों की काफी परेशानी बढ़ गई है। पर, विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस समस्या क़ो लेकर उदासीन बने हुए हैं। जबकि यह वृक्ष गत 25 सितंबर क़ो बंगाल की खाड़ी से उठी चक्रवातीय तूफान की चपेट में आने से गिरा है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो वे लोग सड़क जाम की समस्या क़ो दूर करने के लिए अधिकारी का भी ध्यान दिलाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहंी हुई। बताया जाता है कि गत 25 सितंबर क़ो बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय तूफ़ान से प्रखंड के कई गांवो में ताबही मच गई थी। जहां बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। वहीं जगह-जगह वृक्ष आदि गिर गए थे। इधर सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि अभी तक सूचना नंही मिली है। जल्द सड़क से वृक्ष को हटवा...