खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव में सोमवार को कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास कार्य जदयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने नारियल फोड़ कर किया। विवाह मंडप की लागत लगभग पचास लाख रुपये की बताई जा रही है। शिलान्यास के मौके पर बोबिल पंचायत के पूर्व मुखिया जयकिशोर यादव, वर्त्तमान मुखिया संगीता देवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, माली मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह, उपमुखिया मिथिलेश कुमार, त्रिभुवन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...