खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी नगर पंचायत में जलनिकासी के लिए मंदरा धार को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल द्वारा विधानसभा में उठाने के लिए पूर्व उपप्रमुख सह वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मानसी नगर पंचायत की जाम की समस्या व मंदरा धार को अतिक्रमणमुक्त करने का यहां के लोगों का ज्वलंत मुद्दा है। इस पर जल्द पहल करने की जरूरत है। वही सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार निराला ने भी इस मांग को जनहित में बेहतर कदम बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...