Khagaria News: विद्युत चोरी के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने गत 11 अगस्त को चौथम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लोगों पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। विभाग की जांच के आधार पर तीनों के खिलाफ चौथम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा बकाएदारों और गलत रूप से विद्युत उपयोग करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इधर चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.