खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति उपासना के महापर्व छठ की परंपराओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से सदर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, तांती टोला बभनगामा में दीपावली एवं छठ महापर्व पर विशेष शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दीपावली और छठ पूजा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर को पारंपरिक छठ घाट का स्वरूप दिया गया। केले के थंभ, दीप, फूल, पारंपरिक सूप-दउरा और पूजन सामग्री से परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पहली से पांचवीं कक्षा तक की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ की झांकी में बच्चों ने दिखाई लोक आस...