खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को सहयोग शिविर के माध्यम से अपनी समस्याएं एवं सुझाव संबंधित पदाधिकारियों तक सीधे पहुंचाने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने मंगलवार को जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत घरारी कस्तूरबा विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्घाटन के बाद कही। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजनसहयोग शिविर का उद्देश्य उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से प्रत्येक माह के चतुर...