खगडि़या, अगस्त 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माधवपुर में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीण आवेदकों ने प्रखंड बीडीओ को लिखित आवेदन देकर योजनाओं की स्वतंत्र निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई व गवन की सरकारी राशि की वसूली की मांग की है। इन दिनों माधवपुर पंचायत अनियमितता क़ो लेकर सुर्खियों में है क जहां एक ओर इसी पंचायत के मध्य विद्यालय मुरादपुर में स्कूल के एचएम द्वारा शिक्षा समिति की सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कराकार एमडीएम की राशि का बंदरबाँट की चर्चा जोर पकड़े हुए था। वह घटना ठंडा भी नहीं हुआ था कि इसी बीच निरपेश कुमार आदि ने बीडीओ क़ो आवेदन देकर योजनाओ के संचालन में अनियमितता होने का आरोप लगाया है। इधर उन्होंने कहा है की विष्णुपुर वार्ड-1 में ...