Khagaria News: वार्ड संख्या 15 को मिली 64 लाख से विकास सौगात
खगडि़या, जुलाई 2 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार तेज हो रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पोखर सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 15 को लगभग 64 लाख 28 हजार 528 की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दाननगर में बुधवार को आयोजित समारोह में दोनों योजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि दाननगर मुख्य मार्ग में करीब 29 लाख 90 हजार 244 की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों को जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ता था। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी जमा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.