खगडि़या, सितम्बर 15 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जानने एवं स्थानीय समस्याओं से रूबरू होने के उद्देश्य से वार्ड में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

स्थानीय समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 17, 19 एवं 20 का नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माणाधीन सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, स्थल की स्थिति एवं आम लोगों को होने वाली परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों एवं तकनीकी कर्मियों से निर्माण कार्य के संबंध में ...