Khagaria News: वायरल वीडियो मामले में मानसी थाना के चालक समेत तीन पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
खगडि़या, नवम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में मानसी थाना के चालक पंकज कुमार थाना के ओडी कक्ष में लगी कुर्सी पर बैठकर तथा सरकारी वाहन पर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो गृह रक्षक भी नजर आ रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जारी आदेश के अनुसार, वीडियो में मानसी थाना के चालक पंकज कुमार के अलावा गृह रक्षक सोनी कुमारी एवं संतोष कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने उसके इस आचरण को बिहार सेवा आचरण नियमावली के विरुद्ध बताया है। इस मामले में चालक पंकज कुमार, गृहरक्षक सोनी कुमारी एवं संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.