खगडि़या, अक्टूबर 11 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। जिला जनता दल (यू) कार्यालय में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के महान जननायक, समाज सुधारक और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय, जनहित और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देते है...