खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन में आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए आरओ प्लांट से गत दो वर्षो से पानी नहीं टपक रहा है। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए लाखों की आरओ प्लांट महज लोगो क़ो मुंह चिढ़ा रहा है। आज स्थिति यह है की प्रखंड सह अंचल कार्यालय में काम कर रहे कर्मी व प्रतिदिन जरूरी कार्य से आए लोग पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संवेदक व विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। बताया जाता है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्रतिदिन अपने जरूरी कार्य से बड़ी संख्या में लोग आया करते हैं। आईटी भवन में भी विभिन्न कार्यों को लेकर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में पेयजल की जरूरत स्वाभाविक है, लेकिन आरओ मशीन खराब रहने के कारण लोगों को पानी...